• अरविन्द कुमार //सहदेई बुजुर्ग यूपी के बाजीतपुर चकस्तुरी पंचायत के वार्ड संख्या तीन इब्राहिमपुर श्रीदर्शन गांव में घाघरा नहर में डूबने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया की वाजितपुर चकस्तूरी पंचायत से होकर गुजरने बाली घाघरा नहर में डूबने से पंचायत के वार्ड संख्या तीन इब्राहिमपुर श्रीदर्शन गांव निवासी स्व0जगनारायण राम के 45 वर्षीय पुत्र भोला राम को मौत हो गई।

    बताया गया कि घटना उस समय हुई जब मृतक पशु का चारा लाने घाघरा नार पार कर रहा था।उसी समय फिसलन के कारण ज्यादा पानी में जाने के कारण मृतक सुध बुध खो बैठा और डूब गया।लोगों को जैसे ही भोला राम के डूबने की खबर मिली वैसे ही परिजन एवं अन्य लोग नहर की ओर भागे।लोगों ने किसी प्रकार शव को पानी से बाहर निकाला।

    घटना कि सूचना मिलने के बाद सहदेई बुजुर्ग ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना सहदेई बुजुर्ग के सीओ सोहन राम को भी दी गई।मृतक भोला राम को चार बच्चे है।बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है।लड़का रवि कुमार 18 वर्ष,मंटू कुमार 16 वर्ष और लड़की अंशु कुमारी 14 वर्ष है।

    भोला राम मजदूरी आदि कर परिवार का भरण पोषण करता था।भोला राम की मौत और पत्नी गीता देवी सहित और परिजनो के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो रहा था।भोला राम की मौत पर जिला पार्षद जसवीर कुमार सिंह,जदयू जिला उपाध्यक्ष मुखिया महेंद्र राम,राजद प्रखंड अध्यक्ष रोबिन राय,पूर्ब जिला पार्षद उपेंद्र कुमार राय,मदन राय,व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल राय,सामाजिक कार्यकर्ता विजय राय,युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुय मृतक के परिवार को आर्थिक मदद एवं एक परिजन को नौकरी देने की मांग की है।